आशीष श्रीवास्तव
इटावा। शहर के बीचो बीच स्थित सिंचाई विभाग निचली गंगा नहर प्रखंड इटावा डिविजन के कार्यालय में लगी भीषण आग, आज की लपटे इतनी तेज थी कि आज की चपेट में आकर पूरा कार्यालय जलकर स्वाह हों गया। जब तक लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी तब तक पूरा कार्यालय व कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख जलकर राख हो चुके थे।
कल रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था, दिन रात या सुबह के समय जब सिंचाई विभाग के कार्यालय में आग लगी उसे वक्त कोई भी व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था और आज इतनी तेज थी कि कार्यालय के 6 कमरों में आग फैल गई और कार्यालय में रखी सभी पत्रावलियां व उपकरण जलकर राख हो गये।
जब सुबह 5:30 बजे कार्यालय का चौकीदार कार्यालय पर टहलने के लिए आया तब उसने वहां का नजारा देखा और दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तब तक पूरा कार्यालय जलकर खंडहर में तब्दील हो चुका था। मौकीपर मौजूद कई प्रत्यक्ष दर्शियों ने जलने की घटना का पूरा घटना चक्र बताया लेकिन कोई भी कार्यालय में आग लगने की सटीक जानकारी नहीं दे पाया किसी ने कहा कि कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है तो किसी ने कोई अन्य बजह बताई है लेकिन सूत्रों की माने तो कार्यालय में आग लगना स्वयं में संदेह पैदा करता है। कार्यालय में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि दमकल विभाग की एक दो नहीं बल्कि तीन गाड़ियों को बुलाया गया और तीनों गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर के मध्य एवं एसएसपी व जिला जज की कोठी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सिंचाई विभाग में यूँही अचानक आग लग जाना और पिछले 50 सालों की रखी पत्रावलियां जलकर स्वाहा हो जाना कई सवालों को पैदा करता है


