in

इटावा में ‘लेडी डॉन’ का आतंक: यूट्यूबर बहनों ने सरेआम मचाया तांडव

दुकानदार का कान फाड़ा, अब पुलिस ने सिखाया सबक

आशीष श्रीवास्तव

​इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा से गुंडई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजय नगर चौराहा पर एक मामूली परचून की दुकान में घुसकर तथाकथित ‘सेलिब्रिटी’ यूट्यूबर और उसकी बहनों ने जो गदर मचाया, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। पैसे मांगने पर न सिर्फ दुकानदार को अधमरा किया गया, बल्कि कार की छत पर चढ़कर मौत का खुला तांडव भी दिखाया गया।

दबंगई की इंतहा: “सामान भी लेंगे और पैसे मांगने पर कान भी फाड़ेंगे”

 

 

​मामला 29 सितंबर की रात का है। पीड़ित शिवचंद अपनी दुकान बढ़ा रहे थे, तभी फ्रेंड्स कॉलोनी का शिवम यादव अपने गुर्गों के साथ आ धमका। मुफ्त में सामान न मिलने पर उसने अपनी बहनों अश्वि और नीतू यादव को ‘बैकअप’ के लिए बुला लिया। दो कारों में सवार होकर आई इन बहनों ने दुकान को जंग का मैदान बना दिया। सरेआम बाइक तोड़ी गई, गालियों की बौछार हुई और पीड़ित शिवचंद को ऐसा थप्पड़ जड़ा कि उनके कान का पर्दा फट गया।

वर्दी भी दागदार: रक्षक ही बन गया भक्षक!

​इस सनसनीखेज मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़ित इंसाफ के लिए थाने पहुंचा। आरोप है कि वहां तैनात हेड कांस्टेबल मोहित विकल ने इंसाफ देने के बजाय पीड़ित की तहरीर फाड़ दी और उसके जख्मी कान पर ही दोबारा थप्पड़ जड़ दिया। चर्चा है कि खाकी ने आरोपियों से 15 हजार की ऑनलाइन रिश्वत लेकर मामले को दबाने की पूरी सेटिंग कर ली थी।

वायरल वीडियो ने खोली पोल, 3 महीने बाद टूटी पुलिस की नींद

​सोशल मीडिया पर वीडियो की आग फैलने के बाद जब पुलिस की किरकिरी होने लगी, तब जाकर साहबों की नींद टूटी। पुलिस ने अब जाकर दोनों यूट्यूबर बहनों को दबोचा है। हालांकि, करीब 90 दिनों की देरी ने पुलिसिया कार्रवाई की मंशा पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं।

मुख्य बिंदु जो आपको हिला देंगे:

​कार की छत पर चढ़कर धमकी: आरोपी ऐसे बेखौफ थे जैसे उन्हें कानून का कोई डर ही न हो।

​ऑनलाइन घूस का खेल: हेड कांस्टेबल पर आरोपियों से पैसे लेकर तारीख बदलने का संगीन आरोप।

​यूट्यूबर का रसूख: सोशल मीडिया के रसूख का इस्तेमाल कर गरीब दुकानदार को कुचलने की कोशिश।

​थाना प्रभारी का रुख: थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने साफ किया है कि “गुंडई बर्दाश्त नहीं होगी, जांच के घेरे में जो भी आएगा, जेल जाएगा।”

Ashish Srivastav

Written by Ashish Srivastav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अखिलेश यादव ने साझा किया भव्य ‘केदारेश्वर मंदिर’ का नया वीडियो

संत विवेकानंद स्कूल में धूमधाम से मनी स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती