in

इटावा में सनसनी फेसबुक पोस्ट पर विवाद के बाद ARTO कर्मचारी ने युवक को पीटा

दबंगो ने बीच सड़क पर फूँक दी कार

आशीष श्रीवास्तव

​इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दबंगई और कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने न सिर्फ एक युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसकी कार को बीच सड़क पर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

​क्या है पूरा मामला?

एआरटीओ कार्यालय के बाहर जलती हुई कार

​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रमन (पुत्र रामशरण, निवासी भरथना चौराहा) आज किसी व्यक्तिगत कार्य से एआरटीओ (ARTO) कार्यालय आया था। पीड़ित का आरोप है कि कार्यालय में मौजूद रवि दुबे, जो वहां एक संविदाकर्मी है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर रमन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।

शिकायत करने जा रहे थे, रास्ते में फिर रोका

पीड़ित राहुल गुप्ता

​मारपीट की सूचना रमन ने अपने भाई राहुल गुप्ता को दी। राहुल अपनी अल्टो कार (UP 51 R 2590) लेकर मौके पर पहुँचा। जब दोनों भाई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने ‘सिविल लाइन थाना’ जा रहे थे, तभी जिला अस्पताल के पास रवि दुबे ने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें फिर से घेर लिया। आरोपियों ने दोबारा मारपीट की और उनसे उनकी कार छीनकर फरार हो गए।

ARTO दफ्तर के बाहर कार को किया आग के हवाले

आग बुझाते फायर कर्मी

​दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पीड़ित की कार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर ले जाकर सरेआम आग लगा दी। कार को धू-धू कर जलता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

पुलिस की कार्रवाई

घटनास्थल पर जानकारी लेते एस ओ सिविल लाइन

​घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुँचे और पीड़ितों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी विभाग के एक कर्मचारी द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिए जाने से प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Ashish Srivastav

Written by Ashish Srivastav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPUMS सैफई में विश्व कैंसर दिवस का आयोजन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं महेवा में खड़े टैंकर से टकराई बाइक