in

आरपीएफ ने यात्री को लौटाया ट्रेन में छूटा जेवरो से भरा बैग

इटावा में लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में छूटा था, 5.5 लाख के जेवरो से भरा बैग

आशीष श्रीवास्तव

इटावा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपनी सतर्कता का परिचय देते हुए एक यात्री का लाखों रुपए का छूटा हुआ बैग सुरक्षित लौटा दिया। शुक्रवार को लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री का कीमती सामानों से भरा बैग इटावा स्टेशन पर छूट गया था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित कुल 5.5 लाख रुपये का सामान था। यह घटना तब सामने आई जब उपनिरीक्षक हीराचंद मीना अपनी नियमित ड्यूटी के दौरान 12180 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास करा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन के डी-1 कोच से एक यात्री का काले रंग का बड़ा कपड़े का बैग प्लेटफॉर्म पर गिर गया और छूट गया। आरपीएफ टीम ने तुरंत बैग को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट पर सुरक्षित रख दिया। कुछ समय बाद, भरथना स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल विकास कुमार ने आरपीएफ इटावा को सूचित किया कि बैग का मालिक यात्री भरथना में उतर चुका है और अपना सामान लेने के लिए इटावा आ रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने बैग को सुरक्षित रखने की पुष्टि की। थोड़ी देर बाद, मैनपुरी जनपद के नगला चक, करहल निवासी 38 वर्षीय सतपाल सिंह आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और बैग को अपना बताया। सतपाल सिंह ने अपनी जेब से निकाली चाबी से बैग का ताला खोलकर उसकी पहचान की। बैग की तलाशी लेने पर उसमें इस्तेमाल किए हुए कपड़ों के साथ एक महिला पर्स मिला। पर्स के अंदर सोने-चांदी के आभूषण और 22,200 रुपए नकद पाए गए। यात्री की उपस्थिति में सामान की पूरी सूची तैयार की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लाख रुपए आंकी गई। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, नियमानुसार सुपुर्दगी नामा तैयार कर पूरा सामान यात्री सतपाल सिंह को सुरक्षित लौटा दिया गया। अपना खोया हुआ बहुमूल्य सामान वापस पाकर सतपाल सिंह ने आरपीएफ और रेलवे प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Admin

Written by Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्टंट बाज पर इटावा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 

पर्यटकों को भा रहा इटावा का सफारी पार्क